दन्तेवाड़ा, जुलाई 2022। एकीकृत बाल विकास परियोजना किरन्दुल द्वारा आ० बा० कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा मूल्यांकन कर सूची तैयार किया गया है। सूची अनुसार जिस किसी आवेदक/व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय किरन्दुल में 11 जुलाई से 19 जुलाई 2022 तक अपना लिखित रूप से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है उक्त अवधि में और अन्य किसी भी प्रकार के दस्तावेज स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उक्त दिनांक के कार्यालयीन समय शाम 5%30 के पश्चात् प्रस्तुत दावा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।
संबंधित खबरें
पढ़ना-लिखना अभियान चयनित कुशल प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 5-6 जनवरी को
अम्बिकापुर /जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में पढ़ना-लिखना अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है कि जिले मे पढ़ना-लिखना अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु चयनित कुशल प्रशिक्षकों का […]
मितानिन दिवस विशेष
रायगढ़, नवंबर 2021/ मितानिन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सबसे निचली लेकिन वहां स्वास्थ्य ढांचा की नींव होती है। जो लोगों तक पहुंचकर न सिर्फ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखती है बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। प्रतिवर्ष 23 नवम्बर को मितानिन दिवस मनाया जाता है। […]
चक दे इंडिया के नारे के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उठाई हाकी विश्वकप की ट्राफी
भारत को विश्व विजेता बनने के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री ने किया हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह रायपुर, 24 दिसंबर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया के नारे के साथ हाकी विश्व कप की ट्राफी उठाई और भारत को विश्व विजेता बनने […]