मुंगेली 30 जून 2022// शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की भर्ती किए जाने हेतु 11 मई से 23 मई तक कार्यालयीन गूगल फार्म पर ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 15 जून को प्रकाशित दावा आपत्ति हेतु प्रारंभिक पात्र/अपात्र सूची में दर्शित समस्त अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण प्रथम तल, मिटिंग हॉल कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में 04 जुलाई, 05 जुलाई एवं 06 जुलाई को समय-सारणी अनुसार किया जाएगा। जिसमें समस्त अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र व दस्तावेजों के साथ उनकी 01 सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर दस्तावेज परीक्षण हेतु उपस्थित होना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय उपरांत किसी भी अभ्यर्थी का दस्तावेज परीक्षण नही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तावेज परीक्षण हेतु विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
15 से 23 दिसम्बर तक होगा अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन
बस्तर से शारीरिक दक्षता के लिए 42 युवाओं का हुआ चयन प्रशासन द्वारा जांजगीर तक जाने हेतु बस की व्यवस्थाजगदलपुर 14 दिसंबर 2023/ प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले के पुलिस लाईन, खोखराभांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2023 तक आयोजन किया गया है। बस्तर जिले के 42 युवाओं […]
प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर 07 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील दरभा ग्राम चिड़पाल निवासी बुधू की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी श्रीमती सनी को 04 लाख […]
कलेक्टर ने किया संकुल स्त्रोत केन्द्र पथरिया में कबाड़ से जुगाड़ मेला का निरीक्षण
शाला त्यागी बच्चों से की बातचीत, पढ़ने के लिए किया प्रेरित मुंगेली, अप्रैल 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज पथरिया विकासखण्ड में संकुल स्त्रोत केन्द्र (बीआरसी) में आयोजित ‘‘कबाड़ से जुगाड़ टी. एल. मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों को सिखाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संख्या ज्ञान, शब्द ज्ञान, गुणा […]