मुंगेली 30 जून 2022// जिले के विकासखण्ड लोरमी के कृषक श्री घनश्याम जोशी कृषि उपज मंडी समिति लोरमी के भारसाधक समिति के अध्यक्ष होंगे। इस संबंध में कृषि विपणन रायपुर के संचालक ने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति लोरमी के भारसाधक समिति में श्री राकेश तिवारी उपाध्यक्ष होंगे। श्रीमती सरिता टण्डन, श्री ठाकुरराम राजपूत, श्री सुनील मिश्रा, श्री शिव बहोर सिंह और व्यापारी प्रतिनिधि श्री पेखराम कश्यप कृषि उपज मंडी समिति लोरमी के भारसाधक समिति के सदस्य होंगे। कृषि उपज मंडी के कार्य अब भारसाधक समिति द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके पहले भारसाधक अधिकारियोें द्वारा कार्यों का संचालन किया जा रहा था।
संबंधित खबरें
*महतारी वंदन योजना से सनीता को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह*
*योजना से मिल रही राशि से बढ़ा रही अपना फल व्यवसाय* बिलासपुर, 03 अप्रैल 2025/sms/- बिलासपुर के रानीगाँव की रहने वाली सनीता देवांगन को महतारी वंदन योजना से हौसला मिला है, कभी रोजी मजदूरी कर आजीविका कमाने वाली इस मेहनती महिला ने स्वयं का व्यवसाय शुरू किया है, और अब उसे आगे बढ़ाकर अपने परिवार […]
समदमा एनीकट के निर्माण के लिए 19.43 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर, नवंबर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड स्थित ईब नदी पर समदमा एनीकट योजना के निर्माण के लिए 19 करोड़ 43 लाख 13 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन संभाग अम्बिकापुर को प्रदान की गई है। इस योजना के निर्माण […]
सक्ती जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली
सक्ती, अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक लोगों लाभान्वित करने के दिए निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य […]