कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने अपोलो अस्पताल बिलासपुर पहुँचकर राहुल साहू के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के बाद लगभग पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्होंने स्वागत के साथ राहुल को अपने जिले जांजगीर-चाम्पा के ग्राम पिहरीद के लिए रवाना किया। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी मौके पर उपस्थित थे। कलेक्टर ने राहुल के परिजनों से भी बात की और कहा कि पूरा जिला प्रशासन आपके साथ है। राहुल के लिए किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर हर सम्भव मदद की जाएगी। उन्होंने राहुल का बेहतर तरीके से देख रेख करने का भी आग्रह किया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने राहुल साहू के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई व्यवस्था पर उनके प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री शुक्ला ने अस्पताल प्रबंधन, बिलासपुर कमिश्नर,आईजी, कलेक्टर व टीम को भी राहुल के बेहतर उपचार और आवश्यक व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर लेने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने रेस्क्यु के लिए खोदे हुए गड्ढे को भी पाटने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
आज मनाया जाएगा विश्व हृदय दिवस
रायपुर, सितंबर 2022, तंबाकू सेवन, अस्वस्थ आहार सेवन, अनियमित जीवनशैली, शारीरिक निष्क्रियता और शराब के सेवन से हृदय रोग होने का खतरा बढ़ रहा है। जबकि इन मुख्य कारकों पर नियंत्रण किया जाए तो 80 प्रतिशत हृदय रोग संबंधी मामलों को कम किया जा सकता है। इसी दिशा में जन-जागरूकता लाने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को […]
विकास कार्यों के लिए लगातार आ रही राशि का जनहित में हो उपयोग : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
विकास कार्यों के लिए लगातार आ रही राशि का जनहित में हो उपयोग : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश:नगर पालिका कार्यालय में स्थापना और लेखा शाखा का किया अवलोकन रायपुर 09 मई 2025/ उप मुख्यमंत्री […]
नवोदय विद्यालय में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आवेदन अब 30 नवंबर तक
कोरबा , नवंबर 2021/नवोदय विद्यालय कोरबा में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा नवमीं में चार रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदक अब 30 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये जवाहर नवोदय […]