सुकमा, 28 जुलाई 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अतंर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्रता, शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास , ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय-सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी भेजा जा सकता है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
महासमुंद, 20 फरवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाप्रबंधक जिला व्यापार एव उद्योग केन्द्र ने बताया कि इस योजना के तहत राइस मिल, दाल मिल, आटा, बेसन, मैदा निर्माण, मसाला, बेकरी […]
“प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना“, योजना से दीपक उपाध्याय का बिजली बिल हुआ आधा, बिजली कटौती की समस्या भी हुई दूर
अम्बिकापुर, 01 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उदयपुर के निवासी दीपक उपाध्याय के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है। दीपक का कहना है कि पूरी गर्मी का मौसम निकल गया मगर मेरे जेब में वो भार नहीं पड़ा, जो हर वर्ष इस मौसम में पड़ता था। गर्मी के दिनों में बिजली की खपत […]
कलेक्टर ने किया सीएमएचओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण
राजनांदगांव, 19 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने गुरूद्वारा चौक स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में जर्जर छतों एवं दीवालों का निरीक्षण कर कार्यालय को अस्थायी […]


