छत्तीसगढ़

भेंट-मुलाकात ,द्वितीय चरण,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा,विधानसभा- कांकेर

दिनांक-05 जून 2022

बादल

 डूमरपानी में 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा।
 सारण्डा साल्हेभाट सरोना मार्ग में स्थित कंकनाल पुलिया सेतु की घोषणा।
 सुरही नदी में नया पुल निर्माण की घोषणा।
 बादल में लैंपस खाद गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण की घोषणा।
 बादल मुख्य सड़क से पंचायत भवन एक किलोमीटर लम्बे सीसी रोड निर्माण की घोषणा।
 सरोना में पुलिस थाना की घोषणा।
 अमोड़ा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
 डूमरपानी और साईमुंडा गांव को दुधावा समूह योजना में शामिल करने की घोषणा।

कोदागांव

 कोदागाँव के प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवॉल बनेगी।
 कोदागाँव से पंडरीपानी तक सड़क निर्माण।
 कोदागाँव में लो-वोल्टेज से मुक्ति के लिए नया ट्रान्सफॉर्मर लगाया जाएगा।
 कोदागाँव के खेल मैदान का समतलीकरण होगा।
 कोदागाँव ने गुडहर बांध का गहरीकरण होगा।
 घनेली कान्हार में चिन्हार नदी पर एनिकट बनेगा।
 तालाकुर्रा के डुब्ली बांध में नया पुल बनेगा।
 कोदागाँव में सोलर लाइट लगेगी।

कांकेर

 मुख्यमंत्री ने गोंडवाना समाज के लिए ग्राम भीरावाही में किचन-सह-भोजनालय निर्माण हेतु 49 लाख 44 हजार, गेट निर्माण हेतु 10 लाख 4 हजार की घोषणा, 2 नग हाई मास्ट लाइट हेतु 10 लाख रूपए की घोषणा की।
 हल्बा समाज ग्राम बरदेभाठा में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री ने कांकेर में देवार समाज के भवन हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की।
 पारधी समाज ग्राम घोटिया के भवन हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री ने कांकेर में कंडरा समाज के भवन हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की।
 आमाबेड़ा तहसील अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की खोलने की घोषणा की।
 दुर्गकोंदल में आदिवासी विश्रामगृह के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा की।
 दुर्गकोंदल में कन्या माध्यमिक शाला उन्नयन की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री ने शासकीय कृषि महाविद्यालय कांकेर का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रामप्रसाद पोटाई के नाम पर करने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के किए गए सर्वे में मिले 9623 शिक्षित पात्र युवाओं को उनकी योग्यतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पद पर सीधी भर्ती करने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न सामाजिक प्रमुखों के साथ भेंट मुलाकात में राजस्थानी समाज को सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री ने गड़रिया समाज को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
 डडसेना समाज को 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।
 सुरोहित कलार समाज के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।
 सर्व गांडा समाज को दस लाख रूपए की घोषणा की।
 देवांगन समाज को दस लाख रुपए देने की घोषणा की।
 बंजारा समाज को दस लाख रुपए देने की घोषणा की।
 गोस्वामी समाज को दस लाख रुपए देने की घोषणा।
 मुस्लिम समाज को सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *