छत्तीसगढ़

संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के अधीन संस्थाओं के विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की अंतिम चयन सूची एवं अंतिम प्रतीक्षा सूची प्रकाशित’


अम्बिकापुर, 21 जुलाई 2025/sns/- स्वास्थ्य सेवाएं के संभागीय संयुक्त संचालक  ने बताया है सरगुज़ा सम्भाग के अधीन संस्थाओं में पुरूष पर्यवेक्षक पद पर कार्यरत कर्मचारियों, सहायक ग्रेड-03/सहायक ग्रेड-02 संवर्गीय /लेखापाल पद पर कार्यरत कर्मचारियों तथा एम.पी.एच.डब्ल्यू.( पुरूष/वरिष्ठ  सेनेटेरियन/फिजियोथैरेपी टेक्निशीयन) के पद पर कार्यरत कर्मचारियों की 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में अंतिम चयन सूची एवं अंतिम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है।  भर्ती नियमों में निहित प्रावधानों के तहत विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति किये जाने हेतु
आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय के पश्चात अन्तिम चयन सूची व प्रतिक्षा सूची पर दावा आपत्ति का अवलोकन कर अन्तिम चयन एवं अन्तिम प्रतिक्षा सूची पर अपना हस्ताक्षर कर सूची जारी किया गया है। जिसका अवलोकन जिले की वेबसाइट   http://www.surguja.gov.in/      में कर सकते है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर भी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *