छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक विजेताओं को खाता विवरण में संशोधन कराने की अपील

सुकमा, 21 जुलाई 2025/sns/- बस्तर ओलंपिक 2024-25 के आयोजन में जिले से चयनित खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था। कुछ विजेताओं को पुरस्कार राशि नहीं मिल पाई है, जिसका प्रमुख कारण उनके बैंक खाता नंबर में त्रुटि होना बताया जा रहा है।
जनपद पंचायत सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन खिलाड़ियों ने अपने खाते का विवरण भरते समय त्रुटिपूर्ण जानकारी दी थी, उनके खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से विजेता राशि स्थानांतरित नहीं हो सकी है। इस कारण संबंधित खिलाड़ियों को अब तक उनकी पुरस्कार राशि नहीं मिल पाई है।
ऐसे सभी खिलाड़ियों से अपील की है, जिन्होंने बस्तर ओलंपिक में पदक जीतने के बावजूद अब तक पुरस्कार राशि प्राप्त नहीं की है, वे शीघ्र जिला खेल अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट सुकमा या जनपद पंचायत सुकमा कार्यालय में संपर्क करें। वहां वे अपना सही बैंक खाता नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर खाते में सुधार करवा सकते हैं, जिससे राशि जल्द से जल्द उनके खाते में स्थानांतरित की जा सके।
खिलाड़ी जनपद पंचायत कार्यालय या जिला खेल अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट सुकमा में स्वयं उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ताकि पात्र लाभार्थियों को उनका हक शीघ्र दिलाया जा सके।
जनपद पंचायत सुकमा ने सभी संबंधित खिलाड़ियों से सहयोग की अपील की है और समय पर सुधार कराने का आग्रह किया है, जिससे प्रक्रिया में देरी न हो और खिलाड़ियों को उनका प्रोत्साहन शीघ्र प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *