छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने कु. जया साहू को राष्ट्रीय तीरंदाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर दी शुभकामनाएं

महासमुंद , जून 2022/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में तीरदांजी के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए तीरंदाजी खेल सामग्री प्रदान कर खिलाड़ियों को और आगे अच्छे खेलते रहने ओर अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को तीरंदाजी खेल सामग्री के लिए दो लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने एवं प्रशिक्षित कोच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम बिहाझर की कु. जया साहू पिता सोमनाथ साहू को अंडर 14 इंडियन राउंड आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 23 से 31 मई तक आयोजित 30 मीटर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे ने बताया कि कु. जया साहू की यह तीसरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। इससे पहले वे सब जूनियर ओपन नेशनल खेल प्रतियोगिता अमरावती (महाराष्ट्र) में शामिल हुई थी। जिसमें टॉप 10 में जगह बनाई थी। इसके पश्चात रैफल्स यूनिवर्सिटी नीमराना (राजस्थान) के नेशनल खेल प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है।
उल्लेखनीय है कि महासमुन्द जिले के बागबाहरा ब्लाक के बाल आश्रम बिहाझर में स्कूली छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता के लिए सामने आ रहे है। क्षेत्र में यहाँ पर प्रशिक्षण सीखने वाले बच्चे राज्य स्तर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें हैं। जया की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे, बाल आश्रम के अधीक्षक पुणंेद्र चंद्राकर, पिरीत साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य राम प्रसाद मोहंती, अरविन्द छाबड़ा, ऋषि कपूर, एवन साहू एवं छत्तीसगढ़ के सभी आर्चरी कोच ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *