मुंगेली , मई 2022// कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आरबीसी 6-4 के तहत विभिन्न कारणों से 05 मृत व्यक्तियों के वारिसों के लिए प्रति व्यक्ति चार लाख रूपये की मान से 20 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने तहसील मुंगेली के ग्राम सिंगारपुर के श्री जलीराम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती कुमारी बाई भास्कर, तहसील मुंगेली के ग्राम दुल्हिनबाई निवासी श्री रामगोपाल भास्कर की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती गोमती भास्कर, तहसील मुंगेली के ग्राम खैरा-सेतगंगा के चन्द्रकली की आग मेें जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस जय सिंह, तहसील मुंगेली के ग्राम रामाकापा के पंचुराम मिरे की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती मालती मिरे और तहसील पथरिया के ग्राम परसदा के जलेश्वरी राजपूत की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री देवकुमार राजपूत के लिए क्रमशः 04-04 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
संबंधित खबरें
अगामी खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को देखते हुये सुरक्षा व्यस्था दुरूस्त करने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा किया जा रहा है वाहनों की चेकिंग
राजनांदगांव अप्रैल 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशन में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के बॉर्डर एरिया में चेकपोस्ट लगाकर सुरक्षा अभियान के तहत् आने-जाने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही सभी थाना चौकी क्षेत्रों में […]
2 आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बलौदाबाजार, नवम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 21 नवम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान […]
समर्थन मूल्य पर अब तक 6.30 लाख क्विंटल धान की खरीदी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 02 जनवरी 2024/ चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 6 लाख 30 हजार 480 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र धनौली में 55670.80 क्विंटल, लालपुर में 53648 क्विंटल, मेढुका में 52350.80 क्विंटल, […]