छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर अब तक 6.30 लाख क्विंटल धान की खरीदी

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 02 जनवरी 2024/ चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 6 लाख 30 हजार 480 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र धनौली में 55670.80 क्विंटल, लालपुर में 53648 क्विंटल, मेढुका में 52350.80 क्विंटल, पेंड्रा में 47715.20 क्विंटल, मरवाही में 32622 क्विंटल, नवागांव (पेंड्रा) में 36104.40 क्विंटल, भर्रीडांड में 39368.80 क्विंटल, गौरेला में 29271.20 क्विंटल, सिवनी में 38358 क्विंटल, खोडरी में 27800.80 क्विंटल, लरकेनी में 44483.60 क्विंटल, तरईगांव में 29867.60 क्विंटल, देवरीकला में 34264.80 क्विंटल, परासी में 25471.20 क्विंटल, बंसीताल में 20605.60 क्विंटल, तेंदुमूंडा 17772 क्विंटल, निमधा में 22877.60 क्विंटल, कोडगार में 9976 क्विंटल, बस्ती में 6776.40 क्विंटल और धान उपार्जन जोगीसार में 5475.20 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *