बलौदाबाजार, नवम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 21 नवम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में संतोष साहू पिता चिरौंजी साहू, निवासी ग्राम मनोहरा, तहसील सिमगा एवं सुरेश यादव पिता लखन यादव, निवासी ग्राम जरौद, तहसील सुहेला हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पशुधन का विकास आवश्यक – मुख्यमंत्री श्री बघेल
मुख्यमंत्री श्री बघेल विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल डेयरी के क्षेत्र में भी अग्रणी होगा छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित हुए पशु चिकित्सक रायपुर, 29 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्यसांई संजीवनी हॉस्पिटल आडिटोरियम में आयोजित विश्व पशु […]
15 वर्ष से अधिक आयु के टीकाकरण में प्रदेश का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा
प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु के 99 प्रतिशत को प्रथम डोज़ व 83 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे रायपुर. 9 अप्रैल 2022. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने […]
मिसल अभिलेखों का इन्डेक्सिंग एवं बारकोडिंग कार्य हेतु15 जून तक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित
बीजापुर , मई 2022- जिले के मिसल अभिलेखों का इन्डेक्सिंग एवं बारकोडिंग कार्य के लिए इच्छुक फर्मोें से 15 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक मुहरबंद निविदा प्रस्ताव कार्यालय कलेक्टर ( भू- अभिलेख शाखा ) जिला बीजापुर ( छत्तीसगढ़) में आमंत्रित किया गया है। उक्त नियत तिथि एवं समय तक प्राप्त निविदा प्रस्ताव 15 […]