राजनांदगांव अप्रैल 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशन में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के बॉर्डर एरिया में चेकपोस्ट लगाकर सुरक्षा अभियान के तहत् आने-जाने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही सभी थाना चौकी क्षेत्रों में भी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिला पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से लगातार कॉबिंग गश्त, एरिया डॉमिनेशन, रोड पेट्रोलिंग के साथ साथ वाहनों की चेकिंग भी कर रही है। जिससे चुनाव के दौरान आसामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने हेतु हथियार, अवैध रूपए, अवैध शराब व नशीले पदार्थ आदि विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में ना ला सके। जिससे उक्त चुनाव निष्पक्ष एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न किया जा सके। पुलिस टीमों द्वारा उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने हेतु आते जाते सभी वाहनों की चेंकिग लगातार मुश्तैदी के साथ कर रही हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केन्द्रों को भी चेक कर जायजा लिया जा रहा है एवं आवश्यक कमी पूर्ति की जा रही है।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 617.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ जिले में 12 अक्टूबर 2022 तक 617.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 12 अक्टूबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 792 मिलीमीटर, दरिमा में 475.2 मिमी, लुण्ड्रा में 548.7 मिमी, सीतापुर में 624.9 मिमी, लखनपुर में 620.7 मिमी, उदयपुर में 588.6 मिमी, […]
भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण, विधिवत सूची जारी,रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष बने रमेश ठाकुर
भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण, विधिवत सूची जारी 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी हुआ, शेष जिला अध्यक्षों का चुनाव 06 जनवरी को होगा, रमेश सिंह ठाकुर रायपुर शहर जिला व श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्वाचित रायपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के […]
सेक्टर 9 हास्पिटल सेक्टर में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मिले कलेक्टर, प्रशासन हर संभव मदद करेगा
नुकसान का सर्वे कराया जा रहा, स्कूली बच्चों की पाठ्यसामग्री आज शाम तक उपलब्ध करा दी जाएगी नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गये हैं, इसे बनाने के लिए मौके पर ही लगाया जाएगा कैंप दुर्ग 17 फरवरी 2023/सेक्टर 9 हास्पिटल सेक्टर में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मिलने कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा पहुंचे। […]

