सुकमा, 27 अक्टूबर 2025/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुकमा के महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य में नवाचार एवं स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने हेतु “सी.जी. आइडिएथॉन“ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं में सृजनात्मकता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हुये उनके अभिनव विचारों की पहचान कर उन्हें राज्य की नवाचार एवं स्टार्टअप परिस्थितिकी से जोड़ना है। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन 29 अक्टूबर 2025 तक “सी.जी. आइडिएथॉन“ पोर्टल में जाकर कर सकते हैं। उन्होंने जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक हिस्सा लेने प्रोत्साहित करने कहा है।
संबंधित खबरें
पंजीयन की गलत श्रेणी में बनी रहवासी सोसायटियों पर कार्रवाई 360 रहवासी सोसायटियों को नोटिस रायपुर की आनंद विहार रेसिडेंट्स सोसायटी का पंजीयन रद्द रहवासी सोसायटियों को को ऑपरेटिव एक्ट 1960 के तहत पंजीयन अनिवार्य
तहत पंजीयन अनिवार्य रायपुर, 28 नवम्बर 2025/sns/- रियल एस्टेट प्रोजेक्टों की रहवासी सोसायटियों द्वारा गलत अधिनियम के तहत पंजीयन कराने और उसके विपरीत जाकर कॉलोनी का रख-रखाव व शुल्क वसूली करने के मामलों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कारण रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं, छत्तीसगढ़ ने रायपुर की आनंद विहार रेसिडेंट्स […]
अवैध मवेशी परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 03 वाहन होंगे राजसात
मुंगेली, 25 सितम्बर 2025/sns/-जिले में अवैध मवेशी परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मुंगेली की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने मवेशी तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीजी-04-एनयू-1900, सीजी-09-जेएफ-7521 और सीजी-04-जेसी-5756 को राजसात करने का आदेश जारी किया है। […]
दौलतराम ने ग्रीष्मकालीन धान के बदले लगाई धनिया की फसल
राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-जिले में उद्यानिकी फसलों की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले धनिया की फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के किसान श्री दौलतराम साहू ने 2.5 एकड़ में धनिया की फसल लगाई है। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग से इसके […]

