रायगढ़, मार्च 2022/ लो.नि.वि.रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी है कि रायगढ़ कोतरा-नंदेली-सक्ती सीमा मार्ग (राज्य मार्ग क्र.-29) के कि.मी. 3/8-10 (कोसमनारा रेल्वे फाटक के बाद नहर पास) में चल रहे महत्वपूर्ण मरम्मत/निर्माण कार्य हेतु इस मार्ग पर यातायात को प्रतिबंधित करना अति आवश्यक है जिससे मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके एवं आवागमन हेतु तैयार किया जा सके। अतएव इस मार्ग पर 28 मार्च रात्रि 12 बजे से 31 मार्च 2022 की रात्रि 12 बजे तक यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित अवधि में समस्त वाहन कोतरा रोड आरओबी निर्माण के पूर्व निर्मित सी.सी.सर्विस सड़क से आवागमन चालू रहेगा।
संबंधित खबरें
जीवन के सफर में सहारा बना गोधन न्याय योजना
किसी के बेटी की शादी में बना मददगार, तो कोई व्यवसाय खड़ा कर होने लगा आत्मनिर्भर किसी को डिलीवरी और छुट्टी के खर्च में आया काम, तो किसी के गहनो का शौक हुआ पूरा कवर्धा, 20 फरवरी 2023। राज्य में पशुधन संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोधन न्याय योजना की शुरुआत […]
वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार,17 जुलाई 2025/sns/- भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अविवाहित महिला, पुरूष आवेदकों से 31 जुलाई 2025 को मध्यरात्रि 11 बजे के पूर्व आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन हेतु आवेदक की जन्म तिथि 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच हो। अग्निवीर भर्ती हेतु विज्ञान संकाय वालों के लिए 12वीं […]
राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 को संचालित करने की दी गई स्वीकृति
कोरबा, अप्रैल 2023/राज्य शासन द्वारा 01 जनवरी 2022 से कौशल्या मातृत्व योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत सामाजिक आर्थिक जनगणना में पात्र महिला हितग्राही के द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर 5000 रूपए की एकमुश्त सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है।भारत शासन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मिशन शक्ति के […]