छत्तीसगढ़

वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार,17 जुलाई 2025/sns/- भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अविवाहित महिला, पुरूष आवेदकों से 31 जुलाई 2025 को मध्यरात्रि 11 बजे के पूर्व आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन हेतु आवेदक की जन्म तिथि 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच हो।

अग्निवीर भर्ती हेतु विज्ञान संकाय वालों के लिए 12वीं गणित, भौतिकी, एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास और अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए या 3 वर्ष का डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबइल, सीएस, आईटी, इस्ट्रूमेंटेशन जिसमें अंग्रेजी विषय और 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी प्रकार गैर विज्ञान विषय से संबंधित आवेदकों के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12 वी में 50 प्रतिशत अंक और अग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक जरूरी या दो साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें अंग्रेजी और 50 प्रतिशत अंक हो तथा छत्तीसगढ़ का निवासी है ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। आवेदन के समय आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता सम्बंधी जानकारी, फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। विज्ञान विषय वाले छात्र अन्य विषय की परीक्षा के लिए भी योग्य हैं और दोनों के लिए एक साथ परीक्षा दे सकते हैं। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु विस्तृत जानकारी https://agnipathvayu.cdac.in पर देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *