सुकमा मार्च 2022/ आज सुकमा जिला के छिंदगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पुसपाल के साप्ताहिक हाट बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर के माध्यम से जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे श्री नरसिंह पुजारी ने आम जन तक शासन की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी को सशक्त माध्यम बताया। इसके साथ ही ग्रामीणों को जनमन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना मार्गदर्शिका, आदिवासी हित सबसे आगे इत्यादि संबंधित पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तकों का वितरण भी किया गया। शिविर में युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी प्रचार सामग्रियों से लाभ लिया। स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के गांव से हाट बाज़ार में खरीदारी करने आए ग्रामीणजनों ने छायाचित्र का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।
संबंधित खबरें
शराब के कारोबार को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए साय सरकार का एक और बड़ा निर्णय
विदेशी शराब की थोक खरीदी की लायसेंसी व्यवस्था समाप्त • छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन को दी गई खरीदी की जिम्मेदारी • कांग्रेस के कार्यकाल में लायसेंस-नियम लागू कर किया गया था बड़ा भ्रष्टाचार • राज्य को हुआ था हजारों करोड़ रुपए का नुकसान • नई व्यवस्था से अवैध और नकली शराब की बिक्री पर लगेगी रोक […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं
भिलौनी के ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की लगाई गुहार मल्हार के तालाब की साफ-सफाई करवाने नगरवासियों ने की मांगबिलासपुर, 26 सितम्बर 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के दूर दराज से आए सभी वर्ग के लोगों से मुलाकात […]
सिंचाई सुविधा बढ़ने से कृषि के क्षेत्र में आएगा व्यापक बदलाव: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने पाटन क्षेत्र में किया 33 करोड़ की लागत के सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर, 26 दिसंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई का विस्तार होने से कृषि में व्यापक पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में वर्तमान और भविष्य दोनों कृषि का है और कृषि में सहभागिता […]