जगदलपुर, 03 मार्च 2022/ रेलवे भूमि पर कब्जा धारियों के वास्तविक पहचान के साथ ही अतिक्रमित भूमि के सर्वेक्षण के लिए आज संयुक्त सर्वेक्षण दल जवाहर नगर वार्ड पहुंचा। संयुक्त सर्वे दल में राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान रहवासियों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्लांट का खसरा क्रमांक और मोबाईल नम्बर की जानकारी ली गई। सर्वेक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रजत बंसल ने भी स्वयं उपस्थित रहकर मौके का मुआयना किया। कलेक्टर ने रहवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के अफवाह में न आएं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के बाद जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री दिनेश नाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, नगर निगम और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
कन्या शिक्षा परिसर अम्बागढ़ चौकी के लिए प्रवेश चयन परीक्षा स्थगित
राजनांदगांव / जनवरी 2022। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए बुधवार 19 जनवरी 2022 को आयोजित परीक्षा को कोविड-19 ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए स्थगित कर दिया गया है। आगामी प्रवेश चयन परीक्षा की सूचना पृथक से दी जाएगी।
चिरायु से मिली सुनने की शक्ति,जन्म से श्रवण बाधित बच्ची का निःशुल्क इलाज
चिरायु दलों द्वारा पिछले 5 महीनों में 23.63 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग रायपुर. 2 सितम्बर 2022. कई बच्चे जन्म से ही कुछ बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। वहीं कई बच्चे किसी दुर्घटना या अन्य कारणों से गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच व देखभाल नहीं हो पाने की […]
जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, 158 लोगों ने सौंपे आवेदन
मुंगेली, मई 2023// जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आंनद डोंगरे और श्री अजीत पुजारी ने आमजनों की समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित जनदर्शन में कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। वहीं कई समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश […]