रायगढ़, 25 फरवरी 2022/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय व्यवसायिक वार्षिक पद्धति परीक्षा के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिसके तहत प्रायोगिक एवं इंजीनियरिंग ड्राईंग की परीक्षा 8 से 12 मार्च 2022 तक संपन्न होगा। परीक्षार्थी परीक्षा फार्म 2 मार्च तक एवं विलम्ब शुल्क सहित 5 मार्च 2022 तक जमा कर सकते है। एनसीव्हीटी प्रवेशित सत्र 2018-19, 2018-20 पूरक एवं शेष, 2019-20, 2019-21 पूरक एवं शेष तथा 2020-21 तथा 2020-22 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी उक्त परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षणार्थी परीक्षा फार्म निर्धारित समय में परीक्षा फार्म भरकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
शासकीय वस्त्र प्रदाय योजना से जिले के हुनरमंद बुनकरों को हो रही अतिरिक्त आय
राजनांदगांव , नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ में कृषि के बाद आय अर्जित करने का दूसरा प्रमुख क्षेत्र हाथकरघा वस्त्र उत्पादन है। समिति से जुड़े बुनकरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा शासकीय वस्त्र प्रदाय योजनांतर्गत उनके रोजगार का अतिरिक्त जरिया बनाया गया है। जिसके अंतर्गत शासकीय विभागों एवं उपक्रमों को लगने वस्त्रों का उत्पादन […]
सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई
कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मुंगेली, मई 2023// जिला मुंगेली में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया गोयल का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला स्थानांतरण होने पर आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल को पुष्पगुच्छ […]
धान खरीदी अभियान से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
बलौदाबाजार, नवंबर 2021/कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर धान खरीदी अभियान को सफल बनाने एवं इससे सम्बंधित सूचनाओं के आदान- प्रदान हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल एवं सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी जनसम्पर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी […]