छत्तीसगढ़

धान खरीदी अभियान से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना

बलौदाबाजार, नवंबर 2021/कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर धान खरीदी अभियान को सफल बनाने एवं इससे सम्बंधित सूचनाओं के आदान- प्रदान हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल एवं सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी जनसम्पर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी नितेश चक्रधारी को दी गयी है। उक्त नियंत्रण कक्ष 1 दिसंबर 2021 से लेकर पूरे धान खरीदी तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष हेतु दूरभाष नंम्बर 07727-223697 जारी किया गया है। जो कि प्रतिदिन सुबह 10 बजें से लेकर 5 बजें तक सक्रिय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *