छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 87.49 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

राज्य में लगभग 20.38 लाख किसानों ने बेचा धान

अब तक लक्ष्य का लगभग 83.32 प्रतिशत धान की खरीदी

धान खरीदी के एवज में किसानों को 15,906.78 करोड़ रूपए जारी

डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक लगभग 47.35 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर, 25 जनवरी 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 20 लाख 38 हजार 679 किसानों से 87 लाख 48 हजार 878 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 83.32 प्रतिशत है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 15,906.78 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक 47.35 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 41 लाख 04 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 35 लाख 73 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 17 लाख 19 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 11 लाख 62 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 25 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 7 लाख 54 हजार 664 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 7 लाख 54 हजार 256 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 6 लाख 33 हजार 274 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,41,167 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 57,544 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 15,155 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,67,992 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,35,131 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 20,556 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 40,576 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 4,54,213 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 62,068 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,51,302 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 3,62,467 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 4,85,393 मीटरिक टन, बालोद जिले में 4,76,736 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 5,76,921 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 3,77,902 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,94,302 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 3,63,920 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,94,253 मीटरिक टन, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 6,20,731 रायपुर जिले में 4,42,835 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,75,219 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,36,004 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 1,21,441 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 2,02,971 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 2,29,886 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *