छत्तीसगढ़

अतंराष्ट्रीय योग दिवस पर भोरमदेव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्तर पर योगा कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

कवर्धा, जून 2022। अतंराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को आज छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरात्ताविक, धार्मिक, एवं पर्यटन महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। भोरमदेव कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम सुबह 6 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगा। जिसका प्रसारण राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। पूरे आयोजन का डीडी वन दूरदर्शन में लाइफ प्रसारण होगा। भारत शासन के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह ने कार्यक्रम आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मौसम और बरसात की स्थिति को देखते हुए यहां योग करने वालों को पानी से बचाने के लिए डोम एवं वाटरपु्रफ की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि भारत के 75वें आजादी वर्ष को “आजादी का 75वें अमृत महोत्सव“ के रूप में मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष 21 जून को आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए देश के 75 अलग-अलग आइकोनिक (ऐतिहासिक, पुरातत्विक, पर्यटन) स्थलों का चयन किया है। इस आइकॉनिक स्थलों में छत्तीसगढ़ के एक मात्र ऐतिहासिक, पुरात्विक, पर्यटन महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर का चयन किया गया है। इस ऐतिहासिक एवं पुरात्विक महत्व स्थल पर 21 जून को अंतराष्ट्रीय योगा दिवस में दो हजार लोग एक साथ योग करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग भारत सरकार श्रीमती रेणुका सिंह होगी।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस उइके, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, एसडीएम श्री पीसी कोरी, विनय सोनी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल उपमहाप्रबंधक श्री एस पाठक, पर्यटन अधिकारी श्री राकेश शर्मा सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी उपस्थित थे।

योगा प्रातः 6.30 बजे प्रारंभ होगा

आजादी के 75वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा देशभर के 75 पर्यटन स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के स्थल एकमात्र कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर का चयन किया गया है। योग कार्यक्रम भोरमदेव परिसर में सुबह 6.30 बजे प्रारंभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून भोरमदेव परिसर में सुबह 5.30 से 6.00 बजे तक प्रतिभागियों को उपस्थित होना है। 6 बजे से 6.40 तक मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों का स्वागत एवम उदबोधन होगा। 6.40 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधन किया जाएगा। 7 बजे से 7.45 तक योगा कार्यक्रम संचालित होगा। 7.46 को राष्ट्रगान और 7.48 को कार्यक्रम का समापन होगा। योगाभ्यास के लिए योग गुरु और 20 योगा शिक्षक उपस्थित रहेंगे, जिसके मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *