धमतरी जनवरी 2022/ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज अपराह्न 3.30 बजे भारतमाला परियोजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर विभिन्न जिलों मंे प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम के बीच जिले में कुरूद, धमतरी और नगरी अनुभाग में कुल 70.5 किलोमीटर लंबी छह लेन सड़क बनेगी जिसमें कुरूद, धमतरी और नगरी के 35 गांवों के 156 लोगों की 159.3 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण (भू-अर्जन) किया गया है। इसके जरिए जिला छह लेन सड़क से सीधे पूर्वी तट के विशाखापट्टनम स्थित बंदरगाह से जुड़ेगी। वी.सी. में उन्होंने मुआवजा वितरण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत कुल 104 करोड़ 63 लाख 65 हजार रूपए का भुगतान किया जाना है जिनमें से 91 करोड़ 50 लाख रूपए के मुआवजे की राशि प्रदान की जा चुकी है और शेष लगभग 13 करोड़ रूपए का मुआवजा एक से डेढ़ माह के बीच दे दिया जाएगा। कलेक्टर ने यह भी बताया कि 3-ए के प्रकाशन के लिए ऑनलाइन एण्ट्री का कार्य जारी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने वनभूमि क्लियरेंस और वाइल्ड लाफ क्लियरेंस की प्रगति की भी समीक्षा की और परियोजना के तहत आगे भी तेजी से कार्य करने पर जोर दिया। ज्ञातव्य है कि रायपुर के अभनपुर से शुरू होने वाली इस परियोजना की छत्तीसगढ़ में कुल लंबाई 125 किलोमीटर है, जिसमें से धमतरी ज़िले में 70.5 किलोमीटर लंबी सड़क छह लेन बनाई जाएगी।
संबंधित खबरें
लम्पी स्किन डिसीज के बचाव हेतु पशुधन विकास विभाग द्वारा बरती जा रही है सतर्कता
राजनांदगांव, सितम्बर 2022। जिले के सीमावर्ती राज्यों में पशुओं में फैली लम्पी स्किन डिसीज के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिले में इसकी सुरक्षा और बचाव के लिए पूर्व से ही सतर्कता और तैयारी की जा रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने अन्य राज्यों से जिले में पशुओं के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंधित आदेश […]
उदयपुर बना जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतिगोगिता का विजेता
अम्बिकापुर अप्रैल 2022/ जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में उदयपुर की शारदा महिला मंडल रामायण मंडली ने निर्णयकों की कसौटी पर खरा उतरते हुए विजेता मंडली बना। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आदि महाकवि कालिदास की रचना स्थली उदयपुर के रामगढ़ में शनिवार को हुआ। अतिथियों द्वारा विजेता मंडली को 50 हजार रुपये […]
डेंगू के रोकथाम के लिए शहर में जन-जागरूकता के साथ सोर्स रिडक्शन के दोहरे मोर्चे पर करना होगा काम- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
रायगढ़, 31 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रायगढ़ शहर में डेंगू के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग व नगरीय निकाय की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ सोर्स रिडक्शन के दोहरे मोर्चे पर एक […]