मुंगेली / दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन मं धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। जिले में आज मंगलवार को शाम 05.30 बजे तक 05 हजार 611 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिलाकर जिले में अब तक 02 लाख 20 हजार 272 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में और अधिक वृद्धि होगी।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह के चौथे दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप हुए शामिल
रायगढ़, 01 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के चौथे दिन बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए। सांसद कश्यप ने गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से आए प्रतिभागी कलाकारों को शाल, श्रीफल और […]
बच्चों के प्रति अधीक्षकों का व्यवहार अभिभावकों की तरह होना चाहिए – कलेक्टर
राजनांदगांव 14 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जर्जर छात्रावास भवनों की जानकारी ली। उन्होंने मरम्मत योग्य छात्रावास भवनों को शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन छात्रावास भवनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने […]