राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य अंतर्गत जिले के लिए उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 28 दिसम्बर 2021 को प्रात: 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 3 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख है। 4 जनवरी 2022 को प्रात: 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच), 6 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख, अपरान्ह 3 बजे के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन, प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 20 जनवरी 2022 को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। 20 जनवरी 2022 को मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों में मतगणना की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो 21 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे से तहसील/ खण्ड मुख्यालय पर मतगणना होगी। 22 जनवरी 2022 को प्रात: 9 बजे से खण्ड मुख्यालय में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की जाएगी। उप निर्वाचन 2021 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कुल 113 पदों के लिए निर्वाचन होगा। जिसमें जनपद पंचायत सदस्य के 5, सरपंच के 8, पंच के 100 शामिल है।
संबंधित खबरें
बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से ही प्रगति व खुशहाली- श्री भगत
हमर बेटी हमर मान अभियान की हुई शुरुआत अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत की मुख्य आतिथ्य में शनिवार को सीतापुर के ग्राम सूर के एक स्कूल में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना हमर बेटी हमर मान अभियान का […]
जनदर्शन में 133 आवेदकों ने प्रस्तुत किए आवेदन
कलेक्टर ने दिए नियमानुसार निराकरण के निर्देश जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का तेजी से किया जा रहा है निराकरण 2473 प्रकरणों में से अब तक 2101 प्रकरण हुए निराकृत मुंगेली 14 मार्च 2023// जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज जिले के 133 आवेदकों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों […]
खरोरा आवर्धन जल प्रदाय योजना के लिए 26.57 करोड़ रूपये की पुनरीक्षित स्वीकृति
रायपुर, अगस्त 2023/ राज्य सरकार द्वारा रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड के खरोरा आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 2657.52 लाख (छब्बीस करोड़ सत्तावन लाख बावन हजार)रूपए की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में मंत्रालय से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है।