जगदलपुर, 12 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26 के अंतर्गत बस्तर जिले के सात विकासखंडों से चयनित 10 मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण नई ऊर्जा और सीख के साथ संपन्न हुआ। पिछले दिनों आयोजित इस यात्रा के माध्यम से प्रशासन ने बच्चों को विज्ञान, पर्यावरण, इतिहास और आधुनिक विकास की व्यावहारिक […]
Author: snsadmin
बस्तर में जनजातीय सशक्तिकरण की नई लहर संसदीय संकुल विकास परियोजना से बदलेगी वनांचल की सूरत
जगदलपुर, 12 मार्च, 2026/sns/- बस्तर के जनजातीय क्षेत्रों में आर्थिक स्वावलंबन और स्थानीय कौशल को बढ़ावा देने के लिए आज जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जगदलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र संसदीय संकुल विकास परियोजना रहा, जिसके माध्यम से स्थानीय जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कार्ययोजना […]
मनो साधना शिविर के माध्यम से संवर रहा बच्चों का भविष्य
जगदलपुर, 12 मार्च 2026/sns/- जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को जगदलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह में एक विशेष लाइफ स्किल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनो साधना शिविर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस शिविर के […]
लखपति दीदी-मजदूरी छोड़ बनीं कार और ट्रैक्टर की मालकिन
जगदलपुर, 12 मार्च 2026/sns/- राजकुमारी ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से गरीबी की बेड़ियों को तोड़कर स्वावलंबन का एक नया इतिहास रचा है। बस्तर के विकासखंड दरभा अंतर्गत ग्राम लेंड्रा की निवासी राजकुमारी कश्यप की जीवन यात्रा संघर्ष और आत्मविश्वास का एक जीवंत उदाहरण है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह से […]
बिहान से बदली पुष्पलता साहू की जिंदगी आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर बनीं लखपति दीदी
जांजगीर-चांपा, 12 मार्च 2026/sns/- जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की जिंदगी शासन के जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक शक्तिकरण की ओर आगे बढ़ रही है। जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ीदल्हा की निवासी श्रीमती पुष्पलता साहू की जिंदगी आज सरकारी योजनाओं की बदौलत नई दिशा में आगे बढ़ रही है। पहले […]
जल जीवन मिशन की योजनाओं को जल्द पूर्ण करें -कलेक्टर श्री आकाश छिकारा
जगदलपुर, 12 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के […]
जिले के 71 केन्द्रों में हायर सेकेंडरी की विभिन्न विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न उड़न दस्ता दल ने किया निरीक्षण
अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 12 मार्च को सरगुजा जिले के 71 परीक्षा केन्द्रों में इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग तथा आहार पोषण विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा की पारदर्शिता […]
सरगुजा में NEET-JEE टेस्ट सीरीज के लिए कोचिंग संस्थानों से आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देने के उद्देश्य से NEET एवं IIT-JEE के लिए ऑफलाइन टेस्ट सीरीज आयोजित की जाएगी। इस हेतु जिले के उत्कृष्ट कोचिंग संस्थानों से आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर […]
अंबिकापुर आईटीआई में 20 मार्च को मेगा कैंपस प्लेसमेंट टाटा मोटर्स व हिंडाल्को करेंगी अपरेंटिसशिप चयन
अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंबिकापुर में 20 मार्च 2026 को मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां टाटा मोटर्स लिमिटेड (पंत नगर, उत्तर प्रदेश) तथा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रेणुकूट, उत्तर प्रदेश) द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का अपरेंटिसशिप […]
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक आमंत्रित
अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परयोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत पोड़ीकला के आंगनबाड़ी केंन्द्र पोड़ीकला 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है। भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र […]

