अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देने के उद्देश्य से NEET एवं IIT-JEE के लिए ऑफलाइन टेस्ट सीरीज आयोजित की जाएगी। इस हेतु जिले के उत्कृष्ट कोचिंग संस्थानों से आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं में अध्ययनरत सरगुजा-30 के 30 विद्यार्थियों तथा जिले के अन्य 50 चिन्हांकित मेधावी विद्यार्थियों को वर्ष 2027 की NEET और IIT-JEE प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑफलाइन टेस्ट सीरीज आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान का चयन किया जाएगा। इच्छुक कोचिंग संस्थान अपने आवेदन प्रस्ताव सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर के सूचना पटल पर प्रकाशित सूचना के अनुसार प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
संबंधित खबरें
स्क्रेप सामग्रियों की नीलामी के लिए लिए 14 अगस्त तक मंगाए गए निविदा
रायगढ़, 11अगस्त 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में उपलब्ध आयरन तथा अन्य स्क्रेप सामग्री की नीलामी के लिए 14 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तक निविदा आमंत्रित किया गया है। निविदा उसी दिन शाम 4 बजे निविदाकर्ताओं की उपस्थिति में खोला जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, […]
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार की बेटियों के सपनों की सीढ़ी
रायपुर, 22 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों के जीवन में नई रोशनी बनकर उभर रही है। आर्थिक कठिनाइयों के बीच शिक्षा का सपना संजोए परिवारों के लिए यह योजना किसी संबल से कम नहीं है। गोगांव, रायपुर निवासी श्रमिक श्रीमती बबीता ठाकुर, जो एक साधारण परिवार से […]
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 31 अक्टूबर को निजी क्षेत्र के 470 पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग, 24 अक्टूबर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में जय भोले फाईनेंशियन सर्विस दुर्ग के 20 पद (इंशोरेंस एडवाईजर), वन स्टाफिंस सॉल्यूशन प्रा.लि. के 39 पद (शिक्षक, फील्ड एसोसिएट, सोशल मीडिया […]

