छत्तीसगढ़

मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम मोहड़ में बारिश के पानी के संचय एवं भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास में श्रमदान से किया जा रहा सोख्ता गड्ढा निर्माण

राजनांदगांव, 26 जून 2025/sns/- मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम मोहड़ में बारिश के पानी के संचय एवं भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास में श्रमदान से सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही श्री गंगूराम, […]

छत्तीसगढ़

जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने ग्राम मनगटा, जोरातराई, मुड़ीपर में निकाली गई जलयात्रा

राजनांदगांव, 26 जून 2025/sns/- महिलाओं ने जूनून एवं जज्बे के साथ राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगटा, जोरातराई, मुड़ीपर में जलयात्रा निकाली। महिलाओं ने कलश लेकर गांव में भ्रमण करते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव ने सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए श्रमदान किया तथा ग्रामीणों को सोख्ता गड्ढा बनाने […]

छत्तीसगढ़

सोख्ता गड्ढा पानी को व्यर्थ होने से बचाता है और भूजल स्तर को बढ़ाने में मददगार अध्यक्ष जिला पंचायत

राजनांदगांव, 26 जून 2025/sns/- जिले में वर्षा के जल को संरक्षण करने के उद्देश्य से हर ग्रामों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाने एवं पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम भंडारपुर में ग्रामीणों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर अभियान […]

छत्तीसगढ़

सीईओ जिला पंचायत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

राजनांदगांव, 26 जून 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान पोट्ठ लईका पहल की मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की गहनता से विस्तृत चर्चा की गई। सीईओ […]

छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने वायु सेना में जाने जिले के युवाओं से की अपील अग्निपथ योजना के अंतर्गत कैरियर गाइडेंस 25 जून से 29 जून तक कलेक्टर ने वायु सेना में जाने जिले के युवाओं से की अपील

राजनांदगांव, 26 जून 2025/sns/- भारत सरकार की अग्निपथ योजना भारतीय युवाओं को नौसेना, वायु सेना और थल सेना में उपयुक्त पैकेज देने के साथ-साथ एक गौरवशाली जीवन का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंडों में वायु सेना में जाने एवं आवश्यक मार्गदर्शन एवं जानकारी प्रदान करने के […]

छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राजनांदगांव शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली

राजनांदगांव, 26 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शहर में यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए स्थायी तौर […]

छत्तीसगढ़

दो माह में अवैध शराब के 113 प्रकरण दर्ज 476.6 लीटर शराब और 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई जारी

मुंगेली, 26 जून 2025 /sns/- जिले में अवैध शराब के नियंत्रण के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 मई 2025 के मध्य जिलेभर में लगातार छापामार अभियान चलाया गया। इस अवधि में कुल 113 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिनमें […]

छत्तीसगढ़

नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मुंगेली, 26 जून 2025 /sns/- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पात्र छात्र-छात्राएं 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत […]

छत्तीसगढ़

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय – विधायक श्री मोहले मीसाबंदियों की 50वीं वर्षगांठ पर भावपूर्ण सम्मान, छायाचित्र प्रदर्शनी एवं फिल्म प्रदर्शन

मुंगेली, 26 जून 2025/sns/- आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित विविध कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतंत्र के लिए संघर्षरत मीसाबंदियों को नमन किया गया। इस अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी, प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शन एवं मीसाबंदियों का सार्वजनिक सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के छायाचित्र […]

छत्तीसगढ़

कलेक्टोरेट में विभिन्न पदों पर भर्ती सम्बन्धी विज्ञापन का भ्रम फैलाकर आवेदन पत्र विक्रय पर रोक सहित संबंधितों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

जगदलपुर, 26 जून 2025/sns/- कार्यालय कलेक्टर जिला बस्तर द्वारा वर्ष 2023 में निकाले गए विभिन्न पदों पर भर्ती सम्बन्धी विज्ञापन का भ्रम फैलाकर आवेदन पत्र विक्रय पर तत्काल रोक लगाने सहित संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए गए हैं। इस सम्बंध में अपर कलेक्टर द्वारा जारी परिपत्र […]