अम्बिकापुर, 31 मार्च 2026/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के सलका निवासी उपेन्द्र सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस ननकुंवर सिंह, तहसील लखनपुर के कटिन्दा निवासी संजना की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रघुदास, तहसील लखनपुर के गोरता निवासी लखन राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस उदयनारायण, तहसील लखनपुर के कटिन्दा निवासी राहुल दास की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मनोज दास, तहसील लखनपुर के केंवरी निवासी जग्गू कंवर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सूरजमति, तहसील उदयपुर के लालपुर निवासी सुखन राम की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस हीरमनिया एवं तहसील उदयपुर के लालपुर निवासी निर्मला की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस चंखारी डूमर को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक विभागीय कार्यों की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा
कोरबा, 18 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने टीएल के विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में एसआईआर की प्रगति की समीक्षा […]
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी क्षेत्र को दी सिंचाई और जल-संवर्धन की बड़ी सौगात
मुंगेली, 26 दिसम्बर 2025/sns/-उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज लोरमी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम डोंगरिया में मनियारी नदी पर 04 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एनीकट का विधिवत भूमिपूजन किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र में सिंचाई, निस्तारी और जल संरक्षण को मजबूती […]
अवैधानिक वनाधिकार पट्टों पर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही
कोरबा, 31 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कोरबा विकासखंड के ग्राम करमंदी व करतला विकासखंड के ग्राम जोगीपाली में अवैधानिक तरीके से कूटरचित कर तैयार किए गए कुल 34 फर्जी वनाधिकार पट्टा को निरस्त किया है। साथ ही उक्त भूमि को पूर्ववत छत्तीसगढ़ शासन मद में दर्ज कर राजस्व अभिलेख दुरुस्त करने सम्बंधित […]

