अम्बिकापुर, 31 मार्च 2026/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के सलका निवासी उपेन्द्र सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस ननकुंवर सिंह, तहसील लखनपुर के कटिन्दा निवासी संजना की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रघुदास, तहसील लखनपुर के गोरता निवासी लखन राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस उदयनारायण, तहसील लखनपुर के कटिन्दा निवासी राहुल दास की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मनोज दास, तहसील लखनपुर के केंवरी निवासी जग्गू कंवर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सूरजमति, तहसील उदयपुर के लालपुर निवासी सुखन राम की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस हीरमनिया एवं तहसील उदयपुर के लालपुर निवासी निर्मला की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस चंखारी डूमर को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 732.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
सुकमा, 20 अगस्त 2025/sns/- भू-अभिलेख कार्यालय जिला सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 1382.0 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 838.6 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 627.4 मिलीमीटर, जगरगुण्डा तहसील में 604.2 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 602.0 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 593.9 मिलीमीटर, और […]
जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण हेतु बनाए कार्ययोजना-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति
मोहला, 07 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों की रोकथाम, आबकारी नियंत्रण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और पुनर्वास नीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, […]
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन
बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा जिला स्तरीय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत स्तनपान सप्ताह परियोजना बलौदाबाजार गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक-9 एवं ग्राम पहंदा में स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन […]

