छत्तीसगढ़

आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत     

जांजगीर-चांपा, 02 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले के तहसील बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी श्री रमायणदास की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती छेदीन बाई एवं तहसील शिवरीनारायण के ग्राम तुलसी निवासी श्री रामलखन भैना की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती धनेश्वरी भैना को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *