छत्तीसगढ़

कक्षा 5वीं हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम हिन्दी विषय की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1563 केंद्रों पर 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

अम्बिकापुर, 23 मार्च 2026/sns/-  केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत सोमवार को कक्षा 5वीं के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम हिन्दी विषय की परीक्षा जिले के निर्धारित कुल 1563 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई। जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित विशेष निरीक्षण दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा का संचालन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल कुल 16 हजार 665 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16 हजार 612 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *