सुकमा, 24 जून 2025/sns/- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध एवं अंग्रेजी माध्यम में संचालित केंद्रीय विद्यालय सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा प्रेषित प्रवेश मार्गदर्शिका 2025-26 के उपबंधों के अनुसार कक्षा प्रथम से बारहवीं (कक्षा पांचवीं, छठी एवं आठवीं को छोड़कर) तक की कुछ रिक्तियों (खाली सीटों) के समक्ष प्रवेश हेतु दिनांक 26 जून 2025 तक ऑफलाइन माध्यम में विद्यालय परिसर में ही पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक केंद्रीय विद्यालय सुकमा से भौतिक रुप में पंजीकरण फार्म ले सकते हैं अथवा केंद्रीय विद्यालय सुकमा की आधिकारिक वेबसाइट से भी एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। वांछित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ भरा हुआ पंजीकरण फॉर्म 26 जून 2025 तक विद्यालय परिसर में ही जमा किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना हितग्राही 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं
राजनांदगांव, 20 जून 2025/sns/- भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 81 लाख 56 हजार राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डों में 2 करोड़ […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति दो वर्षों में बदली जिले की तस्वीर, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मिली बड़ी सौगात….रायपुर 19 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं ने ऐतिहासिक परिवर्तन का साक्षी बना है। कभी सीमित संसाधनों और […]
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई तक
बलौदाबाजार, 12 जुलाई 2025/sns/- शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2025 अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के कृषकों से निर्धारित तिथि तक अपने फसलों का बीमा कराने की अपील की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के फसल […]

