सुकमा, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र ठाकुर के द्वारा सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री केवल नाग और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से श्री धनीराम बारसे, श्री हुंगाराम मरकाम, श्री रमाकांत नायक, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री राजेश नारा, बहुजन समाज पार्टी से श्री सोलोमन गोंडा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) से श्री पी प्रसाद राजू उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 24 मरीजों को पोषण आहार वितरित
बिलासपुर, 26 जुलाई 2025/sns/- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनभागीदारी की सराहनीय पहल करते हुए जैन समाज के प्रमुख समाजसेवी श्री सुभाष जैन, श्रीजी भक्त मंडल अध्यक्ष द्वारा जिला अस्पताल में उपचाररत 24 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की जनभागीदारी पहल के तहत यह आयोजन किया गया।कार्यक्रम के […]
नगर पंचायत पाटन के चौक-चौराहे हुये रौशन
दुर्ग, 02 सितम्बर 2025/sns/- जिले के नगर पंचायत पाटन के चौक-चौराहे में प्रकाश की समुचित प्रबंध किये गये हैं। लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता से मिली जानकारी अनुसार पाटन नगर के आत्मानंद चौक से खोरपा मार्ग तक प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उक्त मार्ग में […]
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रायगढ़ में लिए मिठाई के नमूनेखुले मिठाई पदार्थों का सैंपल लेकर भेजा गया राज्य प्रयोग शाला मिलावट पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 16 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन के दिशा-निर्देशों और कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती […]


