रायगढ़, 20 मार्च 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह के अंतिम सप्ताह में आने वाले शासकीय अवकाशों के दौरान भी उप-पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। 22 मार्च (चतुर्थ रविवार), 28 मार्च (अंतिम शनिवार), 29 मार्च (अंतिम रविवार) एवं 31 मार्च (महावीर जयंती) के दिन भी भूमि एवं संपत्ति से संबंधित पंजीयन कार्य नियमित रूप से किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कोषालय एवं उप-कोषालय भी खुले रहेंगे, जिससे पंजीयन से प्राप्त शुल्क का तत्काल जमा सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्य जारी रखा जाएगा, ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिल सके और शासन को अधिकतम राजस्व प्राप्त हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक को भी निर्देशित किया गया है कि वे इन अवकाश दिनों सहित 31 मार्च, जो कि वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है, को शासकीय राशि जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ सहित सुरजीत नवदीप मंडप में गूंजा साहित्य, 90 से अधिक रचनाकारों की सहभागिता
रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ सहित सुरजीत नवदीप मंडप में गूंजा साहित्य, 90 से अधिक रचनाकारों की सहभागिता रायपुर, 23 जनवरी 2026/ नवा रायपुर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव 2026 पूरे उत्साह और साहित्यिक गरिमा के साथ जारी है। उत्सव के अंतर्गत सुरजीत नवदीप मंडप में महिला साहित्यकारों के विशेष […]
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार आवास पूर्णता में निभा रहीं हैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका
अम्बिकापुर, 15 जुलाई 2025/sns/- प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का पक्का मकान हो। प्रधानमंत्री आवास योजना आज जरूरतमंद लोगों के इस सपने को साकार कर रही है, योजना के तहत प्रदेश के लाखों लोगों के सपनों का आशियाना बनकर तैयार है। जिसमें वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुखमय जीवन […]
रायपुर में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू
रायपुर, 19 मार्च 2026/sns/-रायपुर एवं बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था एवं लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पुलिस कमिश्नर, रायपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए रिंग रोड 01 एवं रिंग रोड 02 से […]

