अम्बिकापुर, 15 जुलाई 2025/sns/- प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का पक्का मकान हो। प्रधानमंत्री आवास योजना आज जरूरतमंद लोगों के इस सपने को साकार कर रही है, योजना के तहत प्रदेश के लाखों लोगों के सपनों का आशियाना बनकर तैयार है। जिसमें वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुखमय जीवन व्यतीत कर रहें हैं। योजना से जिले के कई परिवार समाज में सम्मानजनक और स्थिर जीवन व्यतीत कर रहें हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ने एक ओर जहां लोगों को आवास प्रदान किया है, वहीं दूसरी ओर रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। जिले की महिलाओं ने इस योजना को आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बना लिया है। स्व सहायता समूह की महिलाएं आवास निर्माण हेतु निर्माण सामग्री प्रदान कर आवास पूर्णता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं। समूह की दीदियों द्वारा समूह से लोन प्राप्त कर योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु ईंट, सीमेंट, गिट्टी, छड़, सेंटरिंग सामान एवं मिक्सर मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के समूह की 281 दीदियों के द्वारा ईंट निर्माण किया गया, इन ईंटो का उपयोग आवास एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए किया गया। वहीं 413 दीदियों के द्वारा बैंक लिंकेज और समूहों से लोन लेकर सेंट्रिंग प्लेट्स को किराए में देने का व्यवसाय किया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 दीदियों के द्वारा लोन राशि और अपने परिवार की सहायता से सीमेंट मिक्सर मशीन को खरीद कर किराए में लगाया गया है। वहीं 06 दीदियों के द्वारा सीमेंट गिट्टी व छड़ आदि सामग्रियों को ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम आवास के हितग्राहियों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही निर्माण के आवश्यक सामग्रियां मिल जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे जिले कि कुल 465 महिलाएं लखपति दीदी क्लब में शामिल हो गई हैं। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में नई रोशनी लेकर आयी है, जिसके माध्यम से उन्हें रोजगार का एक नया और सशक्त माध्यम मिल गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा भर्ती में चयनित शिक्षकों को दी नियुक्ति पत्र
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के लिए नवनियुक्त व्याख्याता और अन्य शिक्षकों को संविदा भर्ती का नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के शिक्षा को सुधारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इसमें व्याख्याता (भौतिकी, […]
नागरिकों को मिल रहा आय जाति निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सुविधाओं का लाभ
मुंगेली, 24 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा की अनुरूप कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए मुंगेली जिले के तीनों विकासखण्डों के 30 ग्राम पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना होने से ग्रामीणों […]
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ एवं विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
बीजापुर, 19 सितंबर 2025/sns/ – राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अंतर्गत एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड सेंटर, जिला अस्पताल, बीजापुर में दिनांक 17 सितम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक किया जाएगा। उक्त शिविर का उद्देश्य आमजनों में रक्तदान के प्रति जागरूकता का प्रसार तथा सुरक्षित रक्त उपलब्धता […]

