छत्तीसगढ़

जल संगवारी महा अभियान में जल संरक्षण हेतु जिले में 10 हजार सोख्ता गड्ढा बनाया गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिले में जल संगवारी महा अभियान में जल संरक्षण हेतु जिले में 10 हजार सोख्ता गड्ढा बनाया गया है। कलेक्टर द्वारा लगातार ‘मोर गांव, मोर पानी अभियान’ चलाया जा रहा। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम देवगांव में अभियान का प्रभावी आयोजन किया गया है। ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गिरते भूजल स्तर को सुधारना और जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है। वहीं इसके तहत सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को जमीन में समाहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 जल संरक्षण महा अभियान भूजल स्तर को रिचार्ज करने के लिए किया जा रहा है। कलेक्टर ने “संतान के नाम एक सोख्ता गड्ढा बनाने” की शपथ दिलाई। “संतान के नाम सोख्ता गड्ढा” की पहल ग्रामीणों के दिलों को छू लिया है। इस अनूठी सोच के जरिए हर परिवार अपने बच्चों के नाम पर एक सोख्ता गड्ढा बनाकर भविष्य के लिए जल संरक्षण का संकल्प ले रहा है। देवगांव में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने जल बचाने और संरक्षित करने का संकल्प लिया, जिससे यह अभियान अब एक जन – आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए श्रमदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान न सिर्फ वर्तमान जल संकट का समाधान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख रहा है। संदेश साफ है कि, ‘पानी बचाओ, भविष्य बचाओ’ अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पहचान बनता जा रहा है।

इस महाअभियान में अजय नायक जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत, अभिलाषा नायक जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि डॉ विद्या चौहान जनपद अध्यक्ष बरमकेला सहित जनप्रतिनिधि,इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अजय पटेल सीईओ बरमकेला, पीएचई विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *