अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/- संचालनालय कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त कर ऑनलाईन माध्यम से चालान जमा करने के संबंध में ओटीसी (ओव्हर द काउण्टर) चालान जमा करने हेतु निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु जिला कोषालय सरगुजा द्वारा 19 मार्च 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि ओटीसी सुविधा के अंतर्गत ई-चालान पोर्टल पर चालान जमा करते समय चालान का डाटा बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है। बैंक काउण्टर पर केवल ऑनलाइन द्वारा जनरेटेड चालान की प्रविष्टि करके राशि जमा की जाती है। ई-चालान पोर्टल ( http://echallan.cg.gov.in/) में जमाकर्ता को रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी बनाना होता है जिसके माध्यम से वह चालान जनरेट तथा किए गए लेन-देन की जानकारी एवं रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। ओटीसी द्वारा जेनरेटेड चालान की वैद्यता 07 दिवस की होती है, इस अवधि में जमाकर्ता को बैंक जाकर कैश या चेक के माध्यम से राशि बैंक में जमा करनी होगी, अन्यथा चालान इनवेलिड हो जाएगा और पुनः चालान जनरेट करने की आवश्यकता होगी। जिला कोषालय अधिकारी ने संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा ओटीसी के माध्यम से कर/शुल्क जमा करने की प्रक्रिया संबंधी यूजर मैन्यूल की प्रति सर्वसंबंधितों को उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के आहरण-संवितरण अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाम्प वेंडर्स उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा तैयारी हेतु आवेदन 11 अगस्त तक
बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, 100 विद्यार्थी (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति) जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यार्थियों से आवेदन पत्र कार्यालय आयुक्त, आदिवासी […]
अग्निवीर में लिखित परीक्षा में चयनित युवाओं की शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ
जांजगीर-चांपा, 10 सितम्बर 2025/sns/- अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में जिले के 866 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आगामी भर्ती रैली […]
कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 22 जुलाई 2025/sns/- वर्तमान खरीफ मौसम में जिले के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले के उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में 19 एवं 20 जुलाई 2025 को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त उर्वरक निरीक्षकों […]

