अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/- संचालनालय कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त कर ऑनलाईन माध्यम से चालान जमा करने के संबंध में ओटीसी (ओव्हर द काउण्टर) चालान जमा करने हेतु निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु जिला कोषालय सरगुजा द्वारा 19 मार्च 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि ओटीसी सुविधा के अंतर्गत ई-चालान पोर्टल पर चालान जमा करते समय चालान का डाटा बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है। बैंक काउण्टर पर केवल ऑनलाइन द्वारा जनरेटेड चालान की प्रविष्टि करके राशि जमा की जाती है। ई-चालान पोर्टल ( http://echallan.cg.gov.in/) में जमाकर्ता को रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी बनाना होता है जिसके माध्यम से वह चालान जनरेट तथा किए गए लेन-देन की जानकारी एवं रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। ओटीसी द्वारा जेनरेटेड चालान की वैद्यता 07 दिवस की होती है, इस अवधि में जमाकर्ता को बैंक जाकर कैश या चेक के माध्यम से राशि बैंक में जमा करनी होगी, अन्यथा चालान इनवेलिड हो जाएगा और पुनः चालान जनरेट करने की आवश्यकता होगी। जिला कोषालय अधिकारी ने संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा ओटीसी के माध्यम से कर/शुल्क जमा करने की प्रक्रिया संबंधी यूजर मैन्यूल की प्रति सर्वसंबंधितों को उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के आहरण-संवितरण अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाम्प वेंडर्स उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
बस्तर दशहरा लोकोत्सव लाल बाग मैदान में गूंजी पवन दीप और चेतना की आवाज जनजातीय संस्कृति ने मन मोहा बस्तर दशहरा लोकोत्सव
जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार 7 अक्टूबर की शाम लालबाग मैदान एक यादगार मंच में तब्दील हो गया। इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड संगीत और बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम […]
शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर दलहनी-तिलहनी फसलों की होगी खरीदी योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर करना होगा पंजीयन
रायगढ़, 10 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के अन्नदाता किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना ’प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (पीएम आशा) के अंतर्गत प्राईज सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) लागू की गई है जिसके तहत अधिसूचित दलहनी एवं तिलहनी फसलों का उपार्जन के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन इंडिया लिमिटेड (एन.सी.सी.एफ.) के साथ प्रत्येक विकासखण्ड […]
मोर मकान-मोर चिन्हारी अंतर्गत आवासों का लाटरी पद्धति से हुआ आबंटन
अंबिकापुर, 07 जनवरी 2026/sns/- नगर पालिक निगम अंबिकापुर आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के निर्देशन में सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान-मोर चिन्हारी (AHP) अंतर्गत निर्माणाधीन स्थल पर ही 67 हितग्राहियों को लाटरी पद्धति से आबंटन किया गया। यहां कुल 17 ब्लॉक में 493 आवासों का निर्माण होना है, जिसमें से वर्तमान में […]


