छत्तीसगढ़

मोर मकान-मोर चिन्हारी अंतर्गत आवासों का लाटरी पद्धति से हुआ आबंटन

अंबिकापुर, 07 जनवरी 2026/sns/-  नगर पालिक निगम अंबिकापुर आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के निर्देशन में सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान-मोर चिन्हारी  (AHP) अंतर्गत निर्माणाधीन स्थल पर ही 67 हितग्राहियों को लाटरी पद्धति से आबंटन किया गया। यहां कुल 17 ब्लॉक में 493 आवासों का निर्माण होना है, जिसमें से वर्तमान में 12 ब्लॉक के 348 आवास पूर्ण एवं 5 ब्लॉक के 145 आवास फिनिशिंग स्टेज में है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव सर सहित सर्वसम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *