जांजगीर-चांपा, 19 मार्च 2026/sns/- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले के वेयरहाउस में 1646 नग बैलेट यूनिट, 864 नग कन्ट्रोल यूनिट एवं 1375 नग व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के रख-रखाव करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राकेश प्रधान, श्री अमित केंवट, श्री आशुतोष गोपाल, श्री जगमोहन पाटले, श्री राजकुमार ताम्रकार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन
धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन सरकार किसानों के साथ: टोकन सिस्टम में समय की बंदिश खत्म किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: तूहर टोकन ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध किसानों की सुविधा सर्वोपरि, टोकन व्यवस्था को […]
संभाग आयुक्त श्री राठौर ने धान उपार्जन केन्द्र अण्डा और कुथरेल का निरीक्षण किया
दुर्ग, 22 नवम्बर 2025/sns/- दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज धान उपार्जन केन्द्र अण्डा और कुथरेल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अब तक की धान खरीदी, केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने, धान की नमी, स्टेग आदि की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक को आश्वयक दिशा निर्देश दिये। संभाग आयुक्त श्री […]
विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 पर्यवेक्षक श्री अभिनव गुप्ता ने एसआईआर कार्योें का किया निरीक्षण
कवर्धा, 27 जनवरी 2026/sns/-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक, आयकर विभाग, नई दिल्ली श्री अभिनव गुप्ता को निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में पर्यवेक्षक श्री गुप्ता ने आज कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण […]

