अम्बिकापुर, 18 मार्च 2026/sns/- जनपद पंचायत लखनपुर में मंगलवार को दिव्यांगजनों हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को पंजीयन, चिकित्सा परीक्षण, प्रमाण पत्र निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करायी गई। शिविर में दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिसमें अस्थि बाधित 71, दृष्टि बाधित 16, मानसिक 19, बहु विकलांग 06, श्रवण बाधित 01, मूक-बधिर 08, कुष्ठरोगी 02 एवं अन्य 01 शामिल रहे। इस प्रकार कुल 124 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। जिनमें दृष्टि बाधित 01, अस्थि बाधित 20, कुष्ठरोगी 02, श्रवण बाधित 04 एवं मानसिक 14 शामिल हैं। इस प्रकार कुल 41 दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए।शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
ग्राम भथरी में अक्षता एवं विकृति रोकथाम शिविर का हुआ आयोजन
मुंगेली, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के कुष्ठ व टीबी के संदेहास्पद मरीजों की पहचान व जाँच कर उनकी पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम भथरी में अक्षता एवं विकृति रोकथाम शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के […]
सुकमा में विकास की नई लहर नक्सलवाद से शांति और समृद्धि की ओर प्रशासन की प्रभावशाली पहल
सुकमा, 19 सितम्बर 2025/sns/- लंबे समय तक नक्सल हिंसा के कारण पिछड़ेपन और असुरक्षा से जूझते रहे सुकमा जिले में अब बदलाव की तस्वीर साफ़ दिखाई दे रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, मजबूत सुरक्षा तंत्र और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से सुकमा विकास और शांति की राह पर तेज़ी से आगे […]
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जगदलपुर में ई-हियरिंग का शुभारंभ 21 जुलाई को
जगदलपुर, 17 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री गौतम चैरड़िया द्वारा जगदलपुर स्थित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बस्तर कार्यालय में ई-हियरिंग का शुभारंभ सोमवार 21 जुलाई को सुबह 11 बजे किया जाएगा। क्रमांक

