अम्बिकापुर, 18 मार्च 2026/sns/- आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति के सुचारू संचालन एवं त्वरित हैण्डपम्प के संधारण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि आमजन टोल फ्री नम्बर 1916 पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत के कार्यालय में उपलब्ध पेयजल (हैण्डपम्प संधारण हेतु) पंजी में अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड अम्बिकापुर हेतु सहायक अभियंता श्री मुकेश कुमार गुप्ता नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी में विकासखण्ड अम्बिकापुर हेतु उप अभियंता सुश्री सीमा केहरी, विकासखण्ड लखनपुर हेतु उप अभियंता श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विकासखण्ड उदयपुर हेतु उप अभियंता श्री श्रीकांत खिलाड़ी एवं विकासखण्ड लुण्ड्रा हेतु उप अभियंता सुश्री सुभद्रा सिंह होंगी। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड सीतापुर अंतर्गत नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री अभिषेक कुमार गुप्ता होंगे तथा सहायक नोडल अधिकारी में विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट हेतु उप अभियंता श्री मनोज कुमार केंवट, विकासखण्ड बतौली हेतु उप अभियंता श्री कपिल वर्मा होंगे। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड अम्बिकापुर के कन्ट्रोल रूम में ट्रेसर श्री साजन खुटे की ड्यूटी लगायी गयी है।
संबंधित खबरें
जनपद पंचायत अंबिकापुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न
अंबिकापुर, 04 फरवरी 2026/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अंबिकापुर (सरगुजा) द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय ’उद्यमिता जागरूकता शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से जिले के युवाओं और उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया पीएमएफएमई योजना पर रहा मुख्य फोकसशिविर में […]
डीएपी उर्वरक की जगह अन्य वैकल्पिक खाद का उपयोग करें सहकारी समितियां के माध्यम से कृषकों को किया जा रहा है उर्वरक का वितरण
मोहला, 24 जून 2025/sns/- जिले के 19 सहकारी समितियां के माध्यम से कृषकों को रासायनिक उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। जिले के उर्वरक की आवश्यकता अनुसार 53% का भंडारण किया जा चुका है। जिसका वितरण सहकारी समितियां के माध्यम से कृषकों को किया जा रहा है । शेष 47% ऊर्वरक का भंडारण भी […]
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
बिलासपुर, 26 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित तमाम हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा कर उनमें और तेज गति से काम करने के निर्देश दिए। व्यापक संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद कई स्वास्थ्य सूचकांकों में […]


