कोरबा, 17 मार्च 2026/sns/-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा में 50 तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा में 25, तालुका विधिक सेवा समिति करतला में 25 तथा तालुका विधिक सेवा समिति पाली में 25 की संख्या में पैरालीगल वॉलिंटियर्स की भर्ती किया जाना है। पैरालीगल वॉलिंटियर्स के रूप में सेवाएं, सहयोग प्रदान करने हेतु इच्छुक व्यक्ति/आवेदक जिसकी आयु 18 वर्ष से कम न हो, आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक कक्षा उत्तीर्ण हो तथा जो कम्प्यूटर में व्यवहारिक ज्ञान रखते हो से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
आवेदन 17 मार्च 2026 से प्रत्येक कार्यालयीन समय में सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालयीन में स्थित ड्रॉप बाक्स में डाले जा सकेंगे। उक्त संबंध में विज्ञापन व आवेदन के प्रारूप के संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा की ऑफिसियल वेबसाईट- ीजजचेरूध्धवतइंण्कबवनतजेण्हवअण्पद पर न्यायालय भवन कोरबा, व्यवहार न्यायालय कटघोरा, करतला एवं पाली के सूचना पटल में, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, तहसील अधिवक्ता संघ कटघोरा, करतला एवं पाली के सूचना पटल में, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली, एवं जिला पंचायत के नोटिस बोर्ड में चस्पित किए गये हैं ।


