मुंगेली, 17 मार्च 2026/sns/- जिले में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्थित अनुपयोगी एवं खुले बोरवेल्स की पहचान कर उनकी कैपिंग (बंद करने) की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। नगर पालिका द्वारा किए जा रहे सर्वे में ऐसे बोरवेल्स को चिन्हित किया जा रहा है, जो लंबे समय से अनुपयोगी हैं और खुले होने के कारण दुर्घटना का खतरा पैदा कर रहे हैं। विशेषकर छोटे बच्चों के लिए ये बोरवेल्स गंभीर जोखिम बन सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सभी खुले बोरवेल्स को सुरक्षित तरीके से बंद किया जा रहा है। इस संबंध में नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई खुला या अनुपयोगी बोरवेल हो, तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका कार्यालय को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित खबरें
ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस एवं स्पैरो सॉफ्टवेयर विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
राजनांदगांव, 16 फरवरी 2026/sns/-अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस एवं स्पैरो सॉफ्टवेयर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुश्री पूजा […]
गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र
खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और कापू में 10-10 बिस्तरीय एनआरसी का होगा संचालन रायगढ़, 22 जनवरी 2026/sns/- जिले में कुपोषण की दर में प्रभावी कमी लाने तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को सामान्य स्वास्थ्य श्रेणी में लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में खनन प्रभावित […]
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने द्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का किया शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने द्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का किया शुभारंभ देश भर से आए विशेषज्ञ कैंसर तथा अन्य बीमारियों के उपचार पर करेंगे दो दिनों तक मंथन रायपुर, 13 दिसंबर 2025/होम्योपैथिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित द्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का आयोजन 13 से 14 दिसंबर तक रायपुर में […]

