सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/sns/- भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थलसेना के वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अग्निवीर सैनिक भर्ती अंतर्गत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी के पदों भर्ती की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाईन परीक्षा का आयोजन जून 2026 में संभावित है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय व राज्यकीय शिक्षा बोर्ड व संस्था से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं, आटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन, सीना विभिन्न पदों हेत अलग-अलग है। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन परीक्षा के समय टाईपिंग टेस्ट भी देना होगा। उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। भर्ती की विस्तृत जानकारी थल सेना के वेबसाईट सेना भर्ती कार्यालय शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम के पास नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965214 तथा कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 से प्राप्त कर सकते हैं ।
संबंधित खबरें
धरमजयगढ़ में सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 25 दिसंबर को रायगढ़ जशपुर एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने की पहल
रायगढ़, 23 दिसम्बर 2025/sns/- राज्य शासन के मंशानुरूप एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 25 दिसंबर को रायगढ़ जिले के दशहरा मैदान धरमजयगढ़ में किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को विकसित […]
बैंकर्स इन्वेस्टर मीट की समन्वय बैठक 16 अक्टूबर को
जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तिकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने, औद्योगिक गतिविधि को बढ़ावा देने एवं उद्योग स्थापना संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से रेम्प योजना के अंतर्गत बैंकर्स इन्वेस्टर मीट की समन्वय बैठक जिला व्याार […]
श्रम विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण
दुर्ग, 13 मार्च 2026/sns/- त्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण किया गया। विगत दिनों जिले के सिविक सेंटर कला मंदिर, भिलाई में ’श्रमिक सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता […]

