राजनांदगांव, 16 मार्च 2026/sns/-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 17 मार्च 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में परिश्रम ह्युमन रिसोर्स गुरूग्राम दिल्ली द्वारा मिटर इंस्टोलेशन के 400 पद एवं एलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड लालपुर रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद, लेडी गार्ड के 10 पद, मार्केटिंग के 8 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 4 पद, कारपेंटर के 4 पद, सुपरवाईजर के 5 पद तथा एलआईसी ऑफ इंडिया मातृछाया परिसर अनुपम नगर राजनांदगांव द्वारा बीमा शक्ति के 100 पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते है। ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन पूर्व से पंजीकृत आवेदकों द्वारा नये पोर्टल पर अपडेट एवं प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।
संबंधित खबरें
दावा आपत्ति 20 फरवरी तक आमंत्रित
राजनांदगांव, 16 फरवरी 2026/sns/-अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक – वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक – वन अधिकार अधिनियम) पद हेतु निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष […]
जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 15 मार्च 2026/sns/- राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर छ.ग. के निर्देशानुसारप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय […]
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित 4 नवंबर से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम
बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2025/sns/- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज मंथन सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण के माध्यम से पुनरीक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 1 जनवरी […]

