छत्तीसगढ़

नगर साहू संघ बलौदा बाजार द्वारा कर्मा जयंती मनाया गया

जगदलपुर, 16 मार्च 2026/sns/-नगर साहू संघ बलौदा बाजार के तत्वाधान में आज दिनांक 15 3.2026 को साहू समाज के आराध्य देवी भक्त के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर आयोजन बलौदा बाजार के रामेश्वर धाम राम सागर तालाब में किया इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम रंगोली एवं भक्ति माता कर्मा की आरती से प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम में भक्ति माता कर्मा की जीवनी के संबंध में अधिवक्ता देश राम साहू द्वारा प्रकाश डाला गया, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश साहू समाज कार्यकारिणी सदस्य श्री धनंजय साहू द्वारा भक्त माता को माल्यार्पण कर साहू समाज को एकजुट में होकर आगे बढ़ाने और समाज के ताकत को मजबूत बनाने के संबंध में जोर दिया गया। श्री प्रेम नारायण साहू पूर्व तहसील साहू संघ बलौदा बाजार, नगर अध्यक्ष श्री पुनीत राम साहू ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं श्री संतोष साहू कार्यकारिणी अध्यक्ष नगर साहू संघ बलौदा बाजार के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री चंदू साहू, सी. आर.साहू , डॉक्टर रामू साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, नगर महिला उपाध्यक्ष श्रीमती लता देवी साहू, निखिल साहू कमलेश साहू श्रीमती मधु साहू, भेकलाल एवं समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम के अंत में मां भक्त कर्मा का खिचड़ी एवं फल का वितरण किया गया।
भवदीय
संतोष साहू
कार्यकारिणी अध्यक्ष नगर साहू संघ,बलौदा बाजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *