अम्बिकापुर, 16 मार्च 2026/sns/- भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाना है। जिसके सम्बन्ध में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना की रूपरेखा, कानूनी प्रावधान, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप,सर्व एसडीएम, राजस्व अमला सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
सामुदायिक स्वच्छता परिसर बना तारणी बाई के रोजगार का साधन
मुंगेली, 28 अगस्त 2025/sns/- जिले में स्वच्छ भारत मिशन का लाभ लेकर ग्राम पंचायत छतौना के आश्रित ग्राम बुचुवाकापा की रहने वाली श्रीमती तारणी बाई आर्माे ने अपनी मेहनत और लगन से कमाई का जरिया बनाया है। उन्होंने ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर को न केवल स्वच्छता का केन्द्र […]
1 फरवरी को जगदलपुर में टीईटी परीक्षा 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
जगदलपुर, 20 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय जगदलपुर पूरी तरह तैयार है। आगामी 1 फरवरी का दिन बस्तर के उन हजारों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, जो शिक्षक बनकर समाज को नई दिशा देने का सपना संजोए हुए हैं। […]
होमगार्ड मे चयनित अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित
बलौदाबाजार, 29 अगस्त 2025/sns/- जिले में संचालित निःशुल्क नवप्रेरणा कोचिंग से होमगार्ड परीक्षा में सफल हुए जिले के सभी 7 अभ्यर्थियों क़ा शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी चयनित अभयर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य […]



