छत्तीसगढ़

रीवा-रायपुर हवाई सेवा का होगा ऐतिहासिक शुभारंभ; मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल कल आएंगे रायपुर

रीवा-रायपुर हवाई सेवा का होगा ऐतिहासिक शुभारंभ; मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल कल आएंगे रायपुर
रायपुर में विंध्य समाज द्वारा भव्य स्वागत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से होगी शिष्टाचार भेंट
रायपुर:
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल कल, दिनांक 17 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे। श्री शुक्ल का यह दौरा विशेष रूप से रीवा और रायपुर के बीच शुरू हो रही बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है।
हवाई सेवा का शुभारंभ और आगमन
कल शाम 5:00 बजे रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए पहली उड़ान रवाना होगी। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल इसी प्रथम वायुयान से प्रस्थान कर शाम 6:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रीवा और रायपुर के बीच सीधा हवाई संपर्क जुड़ने से दोनों क्षेत्रों के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई गति मिलेगी।
भ्रमण कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा

  • देव दर्शन एवं अभिनंदन: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के पश्चात उपमुख्यमंत्री सीधे श्री राम मंदिर (वीआईपी रोड) दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत, क्वींस क्लब, वीआईपी रोड में विंध्य समाज द्वारा उनके सम्मान में एक भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
  • निजी कार्यक्रम: रात्रि 9:30 बजे श्री शुक्ल, जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री संजीव तिवारी जी के निवास स्थान पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट करेंगे और वहीं रात्रि भोज में सम्मिलित होंगे।
  • अगले दिन के कार्यक्रम (18 मार्च):
  • सुबह 10:00 बजे: शिक्षा और अध्ययन के केंद्र नालंदा परिसर का अवलोकन।
  • पूर्वाह्न: ‘स्पीकर हाउस’ में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से शिष्टाचार भेंट।
  • दोपहर 12:00 बजे: ‘पहुना’ गेस्ट हाउस में रायपुर में निवासरत विंध्य क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात।
    उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल दोपहर पश्चात रायपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *